मथुरा।।
वृंदावन।श्री कृष्ण जन्माष्टमी ऑडिटोरियम में हो रही भागवत कथा का शनिवार को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन हो गया। व्यासपीठ से ख्याति प्राप्त भागवताचार्य गिरीशानंद सरस्वती महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का संगीतमय रसपान कराया। शनिवार को श्री गिरीशानंद सरस्वती महाराज ने श्री कृष्ण सुदामा चरित्र व रुकमणी विवाह के प्रसंग को सुनाया तो श्रद्धालु मस्ती से झूम उठे।श्री सरस्वती ने कहा की मित्रता हो तो निस्वार्थ श्री कृष्ण सुदामा जैसी होनी चाहिए।मित्रता में लोभ नहीं आना चाहिए।श्री कृष्ण भगवान ने गोपियों के भाव पर अमृतमयी महारास किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की धर्मपत्नी अमिता बिरला ने व्यासपीठ एवं पूज्य महाराज श्री को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर राजश्री बिरला उद्योगपति कोलकाता, दिलीप अग्निहोत्री राष्ट्रीय सह संयोजक राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन,रघुराज सिंह श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन हिंदूवादी नेता एवं उमा शक्तिपीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.एन.द्विवेदी (राजू भैया),हरिओम यादव पूर्व विधायक सिरसागंज,चतु:संप्रदाय महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज,महंत राम स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज,स्वामी मुक्तानंद पुरी महाराज, ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य आचार्य शुभेश शर्मन ,उत्तम शर्मा का आयोजक परिवार सुशील मुरारका एवं संजीव टेकरीवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने