जन समस्याओं के निराकरण हेतु सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस


पौधरोपण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीडीपीओ सहित 11 आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को डीएम ने तो प्रशस्ति पत्र दे कर किया सम्मानित



           गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों 
अंबेडकरनगर 05 नवंबर 2022। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया। 
       तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। 
     तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 208  शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 25 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष  शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।इस दौरान मौके पर डी एफ ओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी ,उप जिलाधिकारी जलालपुर, क्षेत्राधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
      तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 
   तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष 145 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से 09 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
       तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष कुल 145 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 07 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
       तहसील भीटी के संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल  88 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 07 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
      तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीडीपीओ बलराम सिंह तथा 11 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने