विकाश निषाद 
जलालपुर ,अंबेडकर नगर । भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आम लोगों द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में नगर के विभिन्न बूथों पर पीएम के मन की बात का प्रसारण सुना गया। पीएम के संबोधन को सुनने के किए लोगों में खासा उत्साह और उत्सुकता दिखाई दी। 
वार्ड नंबर 13 मोहल्ला घसियारी टोला के बूथ संख्या 25 और 26 पर मन की बात सुनने के दौरान वार्ड संयोजक राधेश्याम शुक्ला,निकाय चुनाव मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, भाजपा नेता अजीत निषाद, भाजपा नेता गोलू जायसवाल, पवन गुप्ता,डॉ अमित यादव, सुजीत कुमार, धीरज अग्रहरि, दीपक निषाद, आदि कार्यकर्ता एवं मोहल्ला वासी मौजूद रहे। वही जलालपुर नगर के अन्य बूथों पर पर भी मन की बात को सुना व देखा गया। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, संयोजक सुरेंद्र सोनी,भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, नगर उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, नगर मंत्री अमित मद्धेशिया, रोशन सोनकर, सिद्धू निषाद, त्रिभुवन प्रसाद,विक्की गौतम, रामवृक्ष भार्गव आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा प्रकोष्ठ विकास मोदनवाल ने मखदूमनगर दरगाह बूथ संख्या 19 पर बूथ अध्यक्ष मुकेश निषाद के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना । विकास मोदनवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 95वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की G20 प्रेसीडेंसी और इसकी तैयारियां, अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के बढ़ते निर्यात के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना से एक प्रेरक उदाहरण का भी उल्लेख किया, जहां के एक प्रशंसक ने उन्हें एक बुना हुआ G20 का Logo भेजा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है वह निरंतर देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अग्रसर है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष राजेंद्र मौर्या , पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रेश निषाद, वार्ड संयोजक बालगोविंद मौर्य ,चंद्र प्रकाश यादव ,यदुनाथ उपाध्याय ,लालमन यादव, बिशनदयाल सैनी, चंद्रभान निषाद ,राजेंद्र निषाद ,महेंद्र साहू, शिव बहादुर निषाद ,धीरज गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता महिलाएं मौजूद हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने