वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की तरफ से देव दीपावली उत्सव का शुभारंभ मां गंगा के षोडशोपचार पूजन के साथ हुआ। पं. किशोरी रमण दुबे उर्फ बाबू महाराज ने भूदेवों ने साथ वेद ऋचाओं के पाठ से पूजन की शुरुआत की। दुग्धाभिषेक के बाद 21 भूदेवों व 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। 108 किलो की आकर्षक प्रतिमा को 108 किलो फूलों से विशेष रूप सजाया गया था।

देव दीपावली उत्सव में काशी सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत गंगेश्वरधर दुबे (संरक्षक), दिनेश शंकर दुबे और कन्हैया त्रिपाठी ने किया। संस्था की ओर से शांतिलाल जैन, संजय शर्मा, भृगुनाथ द्विवेदी, संकठा प्रसाद, रामबोध सिंह उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने