बदलापुर। श्रद्धांजलि देने पहुंचे हजारों की संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

बदलापुर,जौनपुर। बदलापुर के इंदिरा चौक पर पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का स्वागत जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मेढा गांव में हजारों की संख्या लेकर स्वर्गीय दीपक दुबे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी परिवार जनों से दुख की घड़ी में ढाँढसा बधाते हुए न्याय दिलाने की बात कही।तत्पश्चात सुनील मिश्रा को जान से मारने की धमकी और गाली गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जानकारी हुई, जिस पर सुनील को उचित न्याय मिल सके उनके घर भी पहुंच कर भरोसा दिलाया और ब्राह्मणों को संगठित होने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष की कार्यवाही से नाराज ब्राह्मणों को देखते हुए खुटहन चौराहे पर चक्का जाम करते हुए धरना भी दिया। धरने के दौरान पहुंचे एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा प्रदेश प्रभारी, अमित पाण्डेय प्रदेश मीडिया प्रभारी, डॉ अतुल कुमार दुबे जिला अध्यक्ष, श्याम जी महाराज, वेद प्रकाश शुक्ला ,धनंजय तिवारी, जगदीश उपाध्याय, जीतेंद्र उपाध्याय, पुष्पेंद्र दुबे, सुनील मिश्रा दिनेश शुक्ला सर्वेश पाठक, श्याम मिश्र, अरविंद मिश्र,सुमित उपाध्याय, पंकज शुक्ला, संजय दुबे, पंकज मणि तिवारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र डॉ. महेश मिश्रा, अरुण दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने