मथुरा ।। ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ है। दिल्ली का एक परिवार इस हादसे का शिकार हो गया है। यह परिवार कानपुर सगाई समारोह में गया था। वहां से दिल्ली वापस लौट रहा था। यह दुर्घटना मथुरा जिले में हुई है। परिवार के दो सदस्यों की मौके पर मौत हो गई है। चार को बुरी तरह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। मथुरा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के करीब चार बजे यह हादसा हुआ है। महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन नंबर 116 और 117 के बीच सुबह अर्टिगा कार आगे चल रही मैक्स पिकअप से टकरा गई। जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 
 इस परिवार के चार अन्य घायल हो गए हैं। हादसे के बारे में पुलिस और एक्सप्रेसवे के सिक्योरिटी स्टाफ को जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे और हादसाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार गाजियाबाद के निवासी चंद्रपाल और त्रिलोकपुरी दिल्ली के निवासी राजेश कुमार की मृत्यु हो गई है। चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार को सूचित किया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और इन लोगों के मोबाईल फोन से से पुलिस को डिटेल मिली हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने