पवित्र नगरी पन्ना में 25 नवंबर से 28 नवंबर 2022 तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री परिवार पन्ना के तत्वाधान में होने जा रहे 108 कुंडीय नारी सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ स्थल का आज 6 नवंबर 2022 को भूमि पूजन सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री रामकिशोर नानों कावरे और कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित गायत्री परिवार के सैकड़ों सदस्यों और हजारों धर्म प्रेमियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, भूमि पूजन उपरांत परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार पन्ना के ट्रस्टी मनोज केसरवानी में जानकारी देते हुए बताया कि यह महायज्ञ पन्ना नगर में लगभग एक दशक बाद होने जा रहा है जिसमें पन्ना जिले के हजारों लोग शामिल होंगे, उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन नारी सशक्तिकरण विश्व कल्याण और आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी के उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद श्री शर्मा ने कहा कि जहां यज्ञ होते हैं वहां का वातावरण अपने आप शुद्ध हो जाता है कहीं ना कहीं गायत्री परिवार सामाजिक समरसता और पर्यावरण पर पूरे भारत में एक बहुत बड़ा काम कर रही है मेरी ओर से गायत्री परिवार को साधुवाद श्री शर्मा ने कहा इस पुनीत कार्य में जो भी मदद हो सकेगी हर संभव मदद हमारे द्वारा की जाएगी। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने