मथुरा ।।आज दिनांक 6 अक्टूबर 2022 को अखिल भारतीय समता  फाउंडेशन भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक किसानों के मसीहा परम श्रद्धेय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती मथुरा महानगर के कृष्णा नगर बिजली घर के समीप अखिल भारतीय  समता फाउंडेशन के कार्यालय पर कामरेड बृजलाल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय  समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश राही के नेतृत्व में  पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया सर्वप्रथम किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए गगनभेदी नारों के साथ किसान नेता का गुणगान किया गया 
इसके बाद कचहरी स्थित राजकीय बाल शिशु सदन में बच्चों को केला फल बिस्कुट अंकल चिप्स चॉकलेट आदि का वितरण किया 
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी आगरा मंडल सलाहकार चौधरी गिर्राज सिंह परिहार  जिला महासचिव चौधरी धीरी सिंह जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ब्लॉक प्रभारी राया मोनू पंडित  का अखिल भारतीय  समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश कुमार राही लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी चित्रसेन मौर्य ने साफा बांधकर दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया 
सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से कहा किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत भारत देश के ईमानदार समर्पित जुझारू जनप्रिय नेता थे उन्होंने  अपना पूरा  जीवन किसानों मजदूरों की सेवा में समर्पित कर दिया हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए उनकी  जयंती पुण्यतिथि  पर केंद्रीय व राजकीय अवकाश  घोषित किया जाए 
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव चौधरी धीरी सिंह चित्रसेन मौर्य जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा बाबा टिकैत का कारवां तानाशाही सरकार व पूजी पतियों की नीतियों के आगे झुकेगा नहीं उनके त्याग व मेहनत का नतीजा है कि मोदी जैसे ताकतवर तानाशाह को किसानों के आगे झुकना पड़ा 
इस मौके पर प्रमुख रूप से मोनू पंडित ब्लॉक प्रभारी राया   रविंद्र जय गुरुदेव फतेह सिंह बाबा अंकित मीडिया प्रभारी प्रमोद विद्यार्थी भीष्म सिंह नाहर सिंह राजेश कुमार राजवीर नेताजी रामवीर डॉक्टर दिनेश चंद्र सौदान पेंटर जितेंद्र सिंह आकाश बाबू टीटू तनवीर कुरेशी फैजान कुरेशी सुनील चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे 
पवन चतुर्वेदी 
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष 
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत मथुरा

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने