अयोध्या।
भाजपाइयों ने लगाई दौड़, शहर के गांधी पार्क से चौक तक निकली रन फॉर यूनिटी,सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर निकली रन फॉर यूनिटी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, डिप्पुल पांडे, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू अमल गुप्ता समेत भाजपाइयों ने लगाई दौड़। पुलिस लाइन में भी निकली रन फॉर यूनिटी। पुलिस के जवानों ने लगाई दौड़।

अयोध्या।
टाइम्स ऑफ इंडिया के संवाददाता अरशद अफजाल खान की चाची का इंतेक़ाल। मगरिब की नमाज़ के बाद  ,  बक्शी बाबा क़ब्रिस्तान अमानीगंज मोहल्ला में होगी मिट्टी।

अयोध्या।
अयोध्या पहुंचे युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने प्रदेश में गड्ढा मुक्त अभियान व मोरबी में पुल गिरने से हुई मौत पर गुजरात सरकार पर उठाया सवाल। रविंद्र सिंह पटेल का बयान। लखनऊ से अयोध्या आने में लगे ढाई घंटे। प्रदेश की सड़कें तो दूर नेशनल हाईवे भी गड्ढा युक्त हुआ। लखनऊ से अयोध्या तक दो टोल पड़ते हैं। फिर भी हाईवे के गड्ढे भरे नहीं जा रहे हैं। क्या व्यक्ति टोल देता है गड्ढे में चलने के लिए। दीपोत्सव पर भी उठाया सवाल, दीप सिर्फ अयोध्या में ही नहीं लोगों के दिलों में भी जलने चाहिए।भाजपा झूठों की पार्टी है झूठ का पुलिंदा है भाजपा। गुजरात में जो ब्रिज गिरा है गुजरात सरकार की नाकामी है। गुजरात मॉडल की नाकामी है। इस पर भाजपा और देश की जनता को विचार करना चाहिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम पर अयोध्या पहुंचे थे रविंद्र सिंह पटेल।

 अयोध्या।
 ईंट लदी ट्राली के नीचे दबकर किशोर की मौत। साइकिल से बाजार जा रहा था किशोर। ईंट लदी  ट्रैक्टर ट्राली ने मारी किशोर को टक्कर। घटनास्थल पर ही किशोर की हुई मौत। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बसंतापुर गांव के पास हुई दुर्घटना।

अयोध्या।
भरतकुंड महोत्सव न्यास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  पत्र भेज कर दी शुभकामनाएं।  1 नवंबर से 7 नवंबर तक चलेगा भरतकुंड महोत्सव।भरत की तपोस्थली भरतकुंड पर हो रहा है भरतकुंड महोत्सव, पत्र में लिखा भगवान श्रीराम के अनुज भरत के जीवन चरित्र को आम जनमानस तक पहुंचाने व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य संस्था द्वारा भरतकुंड महोत्सव का आयोजन सराहनीय है।

अयोध्या।
 तहसील रुदौली की विभिन्न जनहित की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ज़िला अधिकारी अयोध्या से मिला व नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।पार्टी के निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव के नेतृत्व में रुदौली विधान सभा क्षेत्र के सपा नेता एहसान मो अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में भेलसर-इन्हौना मार्ग पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार के अतिक्रमण की परिधि में आने की बात कहते हुए निर्माण कार्य रोक कर उसे चौड़ा कर बनाने की माँग की गई।घागरा बाढ़ पीड़ितों की फसलों व मकानो के नुकसान का आँकलन कर मुआवज़ा देने की बात कही गई।रुदौली नगर में जल निगम के द्वारा खोदी गई सड़कों को ना बनाने के कारण ठेकेदार से रिकवरी की माँग की गई।नगर के पूरे जामी -अकबरगंज मार्ग कई माह से  ख़ुदा पड़ा है ,उसे तुरंत बनवाने के लिए किसी अन्य ठेकेदार को निर्देशित किया जाए व ज़िम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए।नगर पालिका परिषद रुदौली द्वारा निरंतर नगर सीमा में शारदा सहायक नहर व भौली रोड पर कूड़ा डम्प किया जा रहा है जिसे रोका जाए ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के चिकित्सकों द्वारा अस्पताल से दवा ना देकर बाहरी दवाईं लिखने व केंद्र के समीप प्राइवेट अस्पतालों व पैथॉलॉजी द्वारा मरीज़ों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है जिसे रोकने की माँग की गई।अख़्तियारपुर गाँव में विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से विगत दिनो हुई मौत के उपरांत भी जर जर तार व खम्भे नहीं ठीक किए गए हैं जिसे जल्द ठीक किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रमोद कौशल,मो इद्रीस,शुएब खां,सुखराम यादव,परवेज़ अहमद सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने