रेप के बाद बीए की छात्रा की हत्या: बहन बोली मैनें देखा दीदी को मार डाला, फिर घर से भाग गया

               क्राइम संवाददाता
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीए की छात्र की रेप के बाद हत्या कर दी गई। घरवालों का आरोप है कि गांव के युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर बेटी से जबरन रेप किया। उसके बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही SP समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना भोगांव थाना क्षेत्र के इलाके की है। युवती की छोटी बहन ने बताया, "पापा आलू खरीदने मैनपुरी गए थे। मां दवाई लेने आगरा गई थी। घर पर मैं और दीदी थी।
छोटी बहन ने बताया, "बुधवार सुबह मैं कोचिंग पढ़ने के लिए भोगांव चली गई। दोपहर 11 बजे कोचिंग से घर लौटी तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मैंने झरोखे से अंदर देखा तो पड़ोसी युवक बहन के साथ दरिंदगी कर रहा था। उसने मुझे देख लिया। इसके बाद उसने मेरे सामने दीदी को गमछे से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद मैं उसे पकड़ने के लिए पड़ोसी के छत से घर में घुसने लगी।"

बहन ने बताया, "इस दौरान आरोपी भी वारदात को अंजाम देकर पड़ोसी के घर मे कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। मैंने उसे डंडे से मारने की कोशिश भी की, लेकिन उसे धकेलकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मैं घर के अंदर गई देखा तो दीदी का शव बेड पर पड़ा था। जिसके बाद मैं चीखने लगी। मेरी आवाज सुनकर गांव वाले आ गए। गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद गांव वालों ने मम्मी पापा को सूचना दी।"
घटना के बाद गांव में एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कमलेश दीक्षित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा परिजनों की तहरीर पर धारा 376 और 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है। हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

7 बहनों में 5 की हो गई है शादी युवती अलीपुर खेड़ा के डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ती थी। युवती कुल 7 बहनें हैं। जिसमें से 5 की शादी हो चुकी है।



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने