जौनपुर। नृत्य प्रतियोगिता में संस्कृति साहू ने मारी बाजी

गुनगुन साहू द्वितीय व रिमझिम साहू को मिला तीसरा स्थान,नवरात्र अष्टमी पर नव शक्ति संस्था ईशापुर द्वारा हुआ कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर नव शक्ति संस्था संकट मोचन मंदिर ईशापुर द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृति साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर गुनगुन साहू जबकि तीसरे स्थान पर रिमझिम साहू रहीं।
              
नवशक्ति संस्था के पण्डाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़—चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में विनोद यादव पत्रकार, विजय कुमार गुप्ता, प्रतीक शेखर यादव एवं दिलीप साहू शामिल रहे। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल ने संस्कृति साहू को प्रथम, गुनगुन साहू को द्वितीय एवं रिमझिम साहू तृतीय स्थान प्रदान किया। नृत्य प्रतियोगिता में गौरी साहू, रूही गुप्ता, अनमोल गुप्ता, परी साहू, ईशानी गुप्ता, रुद्राक्ष गुप्ता, रानी साहू, प्रिन्स साहू, नयन गुप्ता, ऋद्धि साहू, प्रीति यादव, बेबी प्रजापति, शेफाली साहू एवं श्रेया साहू को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता के बीच—बीच में महाकाली ग्रुप जीतापट्टी द्वारा मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महाकाली ग्रुप के कलाकारों ने मां काली के रौद्र रूप को प्रदर्शित कर लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। 
              
कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेत्री शैल साहू, पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र वीर विक्रम, जगदीश प्रसाद साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, रमेश शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, प्रदीप साहू, राजेश सोनी, राजन शर्मा, रितेश साहू, बृजेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, मंगेश गुप्ता, साजन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक साहू, आकाश साहू, आयुश गुप्ता, नितिन यादव, आशू गुप्ता, राज गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद साहू एवं आभार संस्था अध्यक्ष दिनेश यादव ने व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने