संवाददाता रणजीत जीनगर

सरूपगंज:- स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वरूपगंज में दिनांक 1 अक्टूबर 2022 से 6 अक्टूबर 2022 तक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानाचार्य श्री भगवानाराम मीणा के द्वारा किया गया था आज दिनांक 6 अक्टूबर 2022 को महिला कांग्रेस आबू ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती परवीन बानु के आतिथ्य में प्रदर्शनी का समापन किया गया।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रभारी श्रीमती वी.साधना ने बताया कि कक्षा 11 व12 विज्ञान वर्ग के 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा, बीजगणित के सूत्र  त्रिकोणमितीय सूत्र ,पर्यावरण सुरक्षा पवन ऊर्जा ,विद्युत ऊर्जा ,यांत्रिक ऊर्जा पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शनी में श्री विजय कुमार माली, श्रीमती रजनी यादव , प्रताप राम प्रजापत, श्री मंतोष कुमार ,श्री राजवीर सांवरिया  श्री लक्ष्मण लाल मीणा ,श्री जितेंद्र कुमार सोनी ,श्री विवेक कुमार प्रजापत आदि निर्णायको द्वारा मॉडलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।
प्रदर्शनी का विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री रामलाल पटेल, श्री गणेश राम पुरोहित ,सोहनलाल देवासी  श्रीमती मनीषा कालमां  श्री लक्ष्मण दान चारण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने