डीएम व सीडीओ की अध्यक्षता में गांधी जंयती के तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई


           गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
 अंबेडकरनगर 30 सितंबर 2022। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती मनाए जाने के संबंध में तैयारी बैठक आयोजित किया गया। अवगत कराना है कि  प्रातः 6:30 समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं अध्यापक तथा क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के कार्यकर्ताओं अपने बैंड बाजे के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ करके प्रातः 7:15 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया चौक सहजादपुर पहुंचेंगे। प्रातः 7:30 गणमान्य नागरिकों द्वारा गांधी आश्रम अकबरपुर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रातः 8:00 सभी सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों/ संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यालयों में महात्मा गांधी जी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण के पश्चात गांधी जी के जीवन वृत्त दर्शन कार्यों पर चर्चा की जाएगी। प्रातः 8:45 पर एकलव्य में 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे जिला पंचायत सभागार में महात्मा गांधी जी के जीवन वृत्त पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त कार्यालय अध्यक्ष कार्यालयो में कार्यरत कर्मचारियो/ अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। मूर्तियों की साफ सफाई की व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर अंबेडकरनगर को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्याय डॉ वैभव शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद,जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने