महराजगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की सदस्यता प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

संगठन को शक्ति संगठित रहकर मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल संजय उपाध्याय

जौनपुर,महराजगंज। थाना क्षेत्र के गांधीनगर बाजार में स्थित मेन रोड पर वी.एम. पी.एम. पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.)की सदस्यता प्रमाण पत्र के वितरण में सम्मानित विप्र समाज के लोग उपस्थित हुए। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय और संजय उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल के आगमन पर स्वस्तिवाचन के साथ माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें विप्र समाज के सम्मानित सदस्य व पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र प्रदेश कार्यकारिणी समिति के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा शिवाकांत उपाध्याय - जिला उपाध्यक्ष, पंकज मणि उपाध्याय- सह मीडिया प्रभारी, माताफेर मिश्र - जिला प्रभारी सदस्यता अभियान का पद दिया गया। जिसकी जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दी गई। इस पर उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति का पूर्णता ध्यान रखते हुए अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल ने कहा कि हमें अपने संगठन को शक्ति प्रदान करने के लिए हम सबको संगठित रहना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसकी चर्चा की कहां की अंत में ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज अमित पाण्डेय द्वारा सभी आए हुए विद्वत जन लोगों का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अतुल दुबे, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, धनंजय तिवारी, जगदीश उपाध्याय, श्याम मिश्र,पारसनाथ उपाध्याय, सुरेश मणि त्रिपाठी, पं. राम अनुज शुक्ल, अरविंद मिश्र,राजकमल मिश्र, शरद मिश्र,रवींद्र मिश्र,पंकज उपाध्याय आदि ब्रह्म समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने