संवाददाता रणजीत जीनगर
सांचोर:- आदर्श फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित आदर्श पाठशाला माखुपुरा में योगाभ्यास करवाया गया |आदर्श फाउंडेशन के सचिव छोटू सिंह कारोला ने  कहा की योग से शरीर स्वस्थ एवं स्फूर्ति वाला रहता है| दीर्घायु के लिए योग जरूरी है|
 योग से मानसिक शक्ति का विकास होता है |योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए |उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं को योग के प्रचार प्रचार के लिए एवं घर पर भी योग के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया |
कपालभाति ,भस्त्रिका ,अनुलोम - विलोम ,भ्रामरी आदि प्राणायाम करवाएं गए |
 बच्चों के शारीरिक वृद्धि के लिए ताड़ासन एवं  वृक्षासन भी करवाया गया तथा करते समय सावधानियां एवं करने का सही समय के बारे में जानकारी दी गई|
 आदर्श पाठशाला के संचालक विजय लोहार ने उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया|
 इस अवसर पर आदर्श फाउंडेशन के सचिव छोटू सिंह कारोला  विजय लोहार, रामलाल जी मीणा ,दिनेश देवासी एवं छात्र मौजूद थे|

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने