मथुरा।।वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम में आश्रम के संस्थापक संत प्रवर दीनदयालु पाण्डेय महाराज का 90 वां जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास व धूमधाम के मनाया गया।तमाम संतों, विप्रों एवं देश के विभिन्न प्रांतों से आए असंख्य भक्तों-श्रद्धालुओं ने महाराजश्री का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया।साथ ही उन्हें ब्रजभूमि कल्याण परिषद के द्वारा "सनातन गौरव"की उपाधि से अलंकृत किया गया।इसके अलावा संत - ब्रजवासी - वैष्णव सेवा भी की गई।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि संतप्रवर दीनदयालु पाण्डेय महाराज विभिन्न धर्म ग्रंथों के उदभट विद्वान हैं। उन्हें श्रीमद्भागवत,श्रीरामचरितमानस व श्रीमद्भगवद्गीता आदि कई ग्रंथ कंठस्थ हैं।
भागवताचार्य आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी व आचार्य अवधेश दुबे ने कहा कि संत प्रवर दीनदयालु पाण्डेय महाराज पर धर्म सम्राट करपात्री महाराज की विशेष कृपा रही है।इसीलिए के चलते वो समूचे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहरा रहे हैं।
भागवताचार्य आचार्य सुरेशचंद्र शास्त्री व युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा ने कहा कि संतप्रवर दीनदयालु पाण्डेय महाराज अपनी 90 वर्ष अवस्था में भी पूर्ण समर्पण के साथ धर्म व अध्यात्म के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।वर्तमान काल की नई पीढ़ी के लिए वह प्रेरणा श्रोत हैं।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज, उमाशक्ति पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज,प्रमुख समाजसेवी सतपाल शिंगला (पंचकूला),ब्रजवासी जगद्गुरु कृष्ण कन्हैया पदरेणु , डॉ. अनूप शर्मा, पंडित रसिक शर्मा,पंडित विष्णुकांत भारद्वाज, ब्रजवासी भैया,देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, जुगल गोस्वामी, आचार्य ईश्वरचंद्र रावत,मदन गोपाल बनर्जी, ब्रजमोहन गिरि व श्याम सुंदर ब्रजवासी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने