Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से बडी खबर सामने आई है। जहां पर तिलहर क्षेत्र में पत्नी ने पति के शव को घर में ही दफन कर दिया। बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर बने गड्ढे से मृतक के शव को बाहर निकाल लिया। साथ ही पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। घटना तिलहर क्षेत्र के थाना गढ़िया रंगीन के खमरिया गांव की है। जहां गुरुवार सुबह गोविंद के घर से तेज बदबू आना शुरू हो गई। गंदी बदबू फैलने पर आसपास के परिवार के लोगो ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब घर में पहुंची तो वहां पुलिस को एक ताजा गड्ढा दिखाई दीया। जिसको देखकर पुलिस भी दंग रह गई। जब कब्र को खोदा गया तो उसमें युवक की लाश थी। घर में मौके पर मौजूद महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कि यह लाश उसके पति की है।
पुलिस ने मृतक गोविंद सिंह की पत्नी शिल्पा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि कब्र के अंदर उसके पति गोविंद की लाश दबी हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि गोविंद सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसने घर में ही गड्ढा खोदकर उसकी लाश को दफना दिया था। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक शव 4 दिन पुराना है। पत्नी द्वारा पति की शव को घर में गड्ढा खोदकर दफनाए जाने की घटना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि मृतक के घरवालों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। जहां घर के कमरे में ताजी मिट्टी खुदी हुई मिली, जिसमें से बदबू आ रही थी। परिजनों की सहमति से जब गड्ढा खोदा गया तो पता लगा कि वहीं मृतक का शव दफन किया गया था। शव की पहचान गोविंद सिंह के रूप में की गई। पोस्टमार्टम के बाद ही यह बात साफ हो पाएगी कि आखिर मामला क्या है और युवक की मौत कैसे हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने