कर्नलगंज क्षेत्र में छप्पर पर शेर देखकर ग्रामीण के उड़े होश,फैली दहशत
               (पद चिन्ह)
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के एक गाँव में बीती रात्रि में शेर की दस्तक से ग्रामीण काफी भयभीत हैं और उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है। 

घटना तहसील व कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुम्हरौरा के मज़रा भगन पुरवा से जुड़ी है। यहां के निवासी संतोष कुमार उर्फ करिया बीती रात्रि में अपने छप्पर के घर के आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाए सो रहे थे। तभी रात्रि करीब ढाई बजे उसके छप्पर पर डाली गई पन्नी के ऊपर खर-खर की आवाज सुनाई पड़ी। उसने टार्च जलाकर देखा तो छप्पर के ऊपर शेर था, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। संतोष अपने भाई को आवाज देने लगा जिस पर शेर मुड़कर छप्पर के नीचे उतर गया। भयभीत परिवार के लोगों ने गांव वालों को सूचित किया, जिस पर पूरे गांव के लोग सहम गये। वहीं घटना से दहशत जदा गांव के लोग पूरी रात्रि जागते रहे। सुबह होते ही ग्रामीण ने आसपास खोजबीन करना शुरू किया तो संतोष के घर के आसपास ही नही गांव के अन्य लोगों के दरवाजे पर भी शेर के पंजो के निशान स्पष्ट दिखाई दिये। जिससे ग्रामीण काफी भयभीत है और उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है।जानकारी के मुताबिक हालांकि शेर ने किसी को कोई हानि नही पहुंचाया है। जबकि संतोष के दरवाजे पर गाय व उसके बच्चे बंधे थे।
 इस संबंध में वन दरोगा अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि शेर जिलाधिकारी के आवास के पास व परसपुर क्षेत्र में भी देखा जा चुका है और रात्रि के समय कर्नलगंज क्षेत्र के भगन पुरवा में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शेर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एम पी मौर्या
कर्नलगंज
गोण्डा

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने