अंबेडकर नगर ÷ देश के आजादी की 75वें वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पूरे देश में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जनता से 13अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध कर रही है।हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए जनपद की 13 मंडलों में मंगलवार को जन जागरण अभियान भाजपा जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर में तिरंगा फहराए जाने जा अनुरोध किया।
कटेहरी और सैदापुर मण्डल में विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,जिला मंत्री शिव पूजन राजभर,कपिल देव तिवारी,अमरजीत मौर्य,सदा राम वर्मा के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर जनता से तिरंगा फहराने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए और भारत माता की स्वाभिमान की रक्षा हेतु हर भारतीय का कर्तव्य है कि अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराये।
टांडा विधान सभा क्षेत्र के सद्दरपुर मण्डल की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाले तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के गगन भेदी नारों के साथ जनता से घरों पर तिरंगा फहराने का निवेदन करते हुए कहा कि देश के आजादी की 75वें वर्ष को हमें यादगार वर्ष बनाना है।यादगार वर्ष बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को प्रयास करना चाहिए कि प्रत्येक घर पर देश की शान तिरंगा ध्वज को अवश्य फराया जाय।साथ में सुनील पासवान, रामधनी वर्मा,सुरजीत वर्मा आदि शामिल रहे।
कुर्की मण्डल में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए कहा कि देश की आन बान शान हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराने से हमें अपने देश की आजादी के वीर सपूतों के बलिदान की याद ताजा हो जाती है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि गोविंद साहब मण्डल में पूर्व विधायक जय राम विमल,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,भगवान पाण्डेय,जहांगीरगंज में यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला महामंत्री/तिरंगा अभियान जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह,राजेसुल्तानपुर में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,श्रीकांत कन्नौजिया,सुमन पाण्डेय,ज्ञानेंद्र सिंह,राम नगर में पूर्व विधायक अनीता कमल,अभिषेक निषाद,अंबरपुर में पूर्व विधायक सुभाष राय,पंकज वर्मा,रणंजय सिंह,मालीपुर में डाक्टर रजनीश सिंह,हरिदर्शन राजभर,कुर्की में जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दीपक तिवारी,सदाराम वर्मा,सैदापुर में शिव पूजन वर्मा,रमेश यादव,पंकज प्रजापति,प्रहलाद वर्मा,संतोष सिंह सोमवंशी,हंसवर में ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,सुग्रीव कन्नौजिया,नेवादा में पूर्व विधायक सुभाष राय,ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम किशोर राजभर, राजा राम मौर्य,भियांव में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,अनन्त राम मिश्र,सुनील गुप्ता ने तिरंगा यात्रा निकाल कर सभी से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का आवाहन किया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know