देश आजादी के वीर शहीदों को नमन कर रहाहै- डा० मथिलेश त्रिपाठी  

        गिरजा शंकर गुप्ता पत्रकार
अंबेडकर नगर। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।सरकारी और गैरसरकारी संगठनों के साथ साथ प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने तरह से आजादी का जश्न मनाते हुए देश के शहीद वीर सपूतों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।
           भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर सामूहिक रूप में राष्ट्र गान गाकर मिष्ठान वितरण किया गया।झंडा रोहण कर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश की आजादी के वीर शहीदों को नमन कर रहा है।उन्होंने कहा कि देश के वीर शहीदों की शौर्य,पराक्रम और बलिदान की वजह से ही हमें आजादी का जश्न मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।देश अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का जो महत्वपूर्ण निर्णय लिया वह आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है।
             जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर देश का प्रत्येक व्यक्ति विभिन्न प्रकार से आजादी की पर्व को मनाते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीर गाथा को याद कर रहा है। 
           भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संपन्न झंडा रोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,उपमा पाण्डेय,डाक्टर विनोद कुमार,राम किशोर राजभर,अभिषेक कन्नौजिया,रमेश यादव,कमलेश मौर्य,अतुल मिश्र,संतोष सिंह सोमवंशी,सुनील दुबे,सुनील वर्मा,संदीप मिश्र,अशोक कन्नौजिया,अतुल वर्मा,अमित प्रजापति आदि शामिल रहे।इसके साथ ही जनपद के सभी मंडलों में भाजपा नेताओं ने तिरंगा फहराया।

खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 
मोबाइल नंबर 98 38 41 13 60

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने