मथुरा ।।मथुरा आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव को हर कोई मना रहा है हर घर तिरंगा अभियान को देखते हुए आज कृष्णा विहार वार्ड नंबर 45 मथुरा से  तिरंगा यात्रा निकली गयी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पार्षद तिलक वीर चौधरी ने किया | तिरंगा यात्रा क़ा शुभारंभ बीएसए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने किया l तिरंगा यात्रा में वार्ड नंबर 45 के बुजुर्ग, पुरुष ,महिलाएं, युवा और बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय घोष करते हुए पैदल चल रहे थे l तिरंगा यात्रा कृष्णा विहार फेस 2 ,फेस 3 से होते हुए सुखदेव नगर ,मनसापुरी प्रोफेसर कॉलोनी ,द्वारकापुरी, नए बस स्टैंड, शिवपुरी ,आदर्श नगर, प्रताप नगर, आशापुरी, बजरंग चौराहा, जनकपुरी से होते हुए हनुमान बगीची पर समापन किया गया | देशभक्तों की लगभग 5000 की भीड़ को देखते हुए देखने वाला हर कोई देश देशभक्ति से सराबोर हो गया |  रैली निकाल हर घर तिरंगा अभियान को सराहा , यात्रा में अपने घरों से निकाल लगभग 5000 लोगों ने भाग लिया l प्रधानाचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने कहा आज जिस तरह लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता की है इस यात्रा में जितने भी लोग आज शामिल हुए मैं अपनी तरफ से उन्हें बधाई देता हूं और साथ ही युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं | पार्षद तिलक वीर चौधरी ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं जिसमें हर घर तिरंगा मय होगा प्रत्येक घर में फहरेगा तिरंगा | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनहित जागरूकता समिति राजीव प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारे देश की पहचान और हमारी शान तिरंगा झंडा है , तिरंगा यात्रा में बुजुर्ग पुरुष महिला युवा को सहभागिता करने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी | तिरंगा यात्रा में राजवीर चौधरी, विनोद दीक्षित, सौदान सिंह कुंतल, विवेक दत्त मथुरिया ,भूपेंदर सिंह चाहर ,  प्रवीण शर्मा, जीतेंद्र अग्रवाल, अरविंद चौधरी , संजय गौतम ,सुरेश चंद गुप्ता , मनीष शर्मा , दीपक अग्रवाल , सुशील शर्मा ,राजू कटारा एडवोकेट, पन्नालाल, रवि चौधरी ,मुन्नी देवी, रेनू चौधरी , बंदना सक्सेना , रश्मि अग्रवाल ,के साथ हजारों की संख्या में देशभक्त हुए शामिल |                                                                                                                          
राजकुमार को 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने