मथुरा ।। दिनांक 15 अगस्त 2022 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर मथुरा महानगर इंडस्ट्रियल एरिया चंद्रभान नगला में 75 सौ मीटर की तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई | इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने किया | तिरंगा यात्रा में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा व आर एच एम पब्लिक स्कूल शिवजी का नगला स्कूल के बच्चे हुए शामिल सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया | संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा हमारी समिति समाज में लगातार काम करते हुए समाज और देश को कर रही है मजबूत हर रोज करती है नए-नए काम |  इस मौके पर डॉ गिरिराज सिंह वा तिरंगा यात्रा संयोजक मुकेश कुमार ठाकुर प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा देश के अमर शहीदों का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान था देश के अमर शहीदों को  कभी भी भुलाया नहीं जा सकता वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे | तिरंगा यात्रा में पूर्व सभासद नेत्रपाल ,प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी, उमाशंकर पंडित सोनू चौधरी,रामवीर चौधरी मुख्य रूप से शामिल  रहे |                                                                                                            
राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने