मुख्यमंत्री ने जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

दिवंगत लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश

घायलों का समुचित उपचार कराया जाए

लखनऊ: 23 जुलाई, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।
--------


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने