उतरौला(बलरामपुर) भाजपा कार्यालय उतरौला में गुरुवार को भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सं‍बोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। 
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को और अधिक मजबूत बनाना है। इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्व है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूर्ण होने पर प्रदेश का मान सम्मान देश में बढ़ा है। चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे।
 संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  थे। पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चंद्र भूषण माथुर , मंडल अध्यक्ष जनकराम मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल , भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, हर्षित जायसवाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने