मथुरा ।। पूर्णिमा के दिन गोवर्धन में लगने वाले उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले में पूरे देश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने के लिए आते हैं l लोग रेलगाड़ी से सबसे अधिक संख्या में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आते है  l लोगों की सबसे अधिक संख्या में आने के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है l  जिससे लोग इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए परेशान हो जाती हैं l पीने के पानी की इस समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश पिछले 7 सालों से रेलवे की सेकंड एंट्री पर ठंडा आरो का पीने का पानी उपलब्ध करवाती आ रही है l इस वर्ष 2022 को भी 3 दिन के लिए पीने का पानी समिति की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है l प्याऊ के संयोजक विपिन चाहर ने बताया टीम ने कड़ी मेहनत के साथ दिन रात अपना बेहतर काम करते हुए 3 दिन के अंदर 38000 लीटर आरो का पानी बांटा गया इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूक समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति समाज के हर क्षेत्र में काम करती है और आज किसी पावन पर्व पर लोगों को इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए आरो के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है  | प्याऊ लगाने में और व्यवस्था संभालने में मनोज उपाध्याय अनिल उपाध्याय नरेंद्र दीक्षित योगेश चौधरी सुनील भारद्वाज जय उपाध्याय निशांत उपाध्याय अमित शर्मा रितिक उपाध्याय राहुल शर्मा प्रशांत शर्मा दिलीप शर्मा रवि अग्रवाल रवि चौधरी शिवकुमार योगेश चौधरी आदि लोगों ने 3 दिन तक जल सेवा में सहयोग किया l                                                     

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने