मुख्यमंत्री ने जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में एक कच्चा मकान गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश


लखनऊ: 12 जुलाई, 2022


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में एक कच्चा मकान गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने