अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 4 उप निरीक्षक व तीन मुख्य आरक्षी

सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षकों व तीन मुख्य आरक्षियों को माला पहनाकर की गई विदाई

       गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों चीफ
   अम्बेडकरनगर।  उप निरीक्षक देव नारायण शुक्ल पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर,उप निरीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह थाना महरूआ, उप निरीक्षक देव कुमार सिंह महिला थाना,उप निरीक्षक सगीर अहमद सम्मन सेल, मुख्य आरक्षी विजय बहादुर सिंह थाना राजेसुल्तान, मुख्य आरक्षी चन्द्रिका प्रसाद पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर, मुख्य आरक्षी रूप नारायण द्विवेदी थाना महरूआ जनपद अम्बेडकरनगर* समस्त उप निरीक्षक/आरक्षीगण द्वारा अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर "पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष" में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक/आरक्षीगण को उपहार भेंट कर ससम्मान विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने