मुख्यमंत्री ने भारत के राष्ट्रपति पद हेतु एन0डी0ए0 की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की विराट और ऐतिहासिक विजय पर उन्हें हार्दिक बधाई दी

श्रीमती मुर्मू की विजय ‘नए भारत‘ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ भाव की जीवंत तस्वीर


लखनऊ: 21 जुलाई, 2022


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भारत के राष्ट्रपति पद हेतु एन0डी0ए0 की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की विराट और ऐतिहासिक विजय पर, उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रीमती मुर्मू की विजय ‘नए भारत‘ के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ भाव की जीवंत तस्वीर है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने