मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। आदर्श नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय नगर में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें संचारी रोगों और भीषण गर्मी/ लू व बदलते हुए मौसम को ध्यान में रखते हुए,हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट व नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर के गुड़हाई मोहल्ले में निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर" का आयोजन किया गया। जिसमें पचास से अधिक लाभार्थियों ने जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बनकर संचारी बीमारियों के बारे में जानकारी, बचाव, उपाय एवं निशुल्क जांच जैसे बीपी, शुगर, वजन व SPO2  का लाभ लिया। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के प्रबंधक स्वास्थ्य सलाहकार सुधाकर दुबे ने बताया कि नगरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य करना ही हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर आदर्श नगर की सभासद नगीना त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी,(छबीले महाराज) प्रभात कुमार त्रिपाठी,, सर्वज्ञ त्रिपाठी, दिनेश शुक्ला, चंद्रेश त्रिपाठी, सूरज विश्वकर्मा, रमेश चंद्र त्रिपाठी, तेजस दुबे आदि मोहल्ले के निवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने