मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं में दवा व सेनेटरी पैड बांटे-
केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर गिनाए जनकल्याणकारी उपलब्धियां-

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने झुग्गी, झोपड़ियों गरीब बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को घर-घर जाकर दवा एवं सेनेटरी पैड बांटे। कार्यक्रम में पोषाहार भी वितरण किया गया। केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण पखवाड़ में शुक्रवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कस्बे में घर घर जाकर महिलाओं के बीच पुष्टाहार सेनेटरी पैड एवं विटामिन की गोलियां वितरित की। महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने भाजपा की केन्द्र ल प्रदेश सरकारों द्वारा महिलाओं के लिए उत्थान में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अभी भी संकोच में गरीबी या जागरूकता के अभाव में महिलाएं नैपकिन नहीं खरीद पाती। जिससे काफी संख्या में महिलाएं मासिक धर्म में कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। इससे बैक्टीरिया फैलने का डर रहता है। जिसको देखते हुए घर -घर जाकर कैल्शियम, विटामिन की दवाइयां एवं सेनेटरी पैड बांटी जा रही है।
इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता ,उपाध्यक्ष नीतू पटेल सेक्टर संयोजक सरिता गुप्ता व बूथ अध्यक्ष गिरजा सरोज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने