मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। गरीब बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रहा एकल विद्यालय-  सौरभ पाण्डेय

बैठक में  एकल विद्यालय के आचार्य बहनों को किया गया जागरूक-

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। कस्बे में स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सुजानगंज के मासिक बैठक में आयोजित किया गया। जिसमें एकल विद्यालय के आचार्य बहनों को रथ आयोजन और समिति जागरूकता के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय ने भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने एकल विद्यालय के महिला आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि एकल विद्यालय अभियान एक बड़ी संख्या है। गांव के बच्चों एवं ग्रामीणों को अनुशासित एवं संस्कारित करना आचार्यों का परम कर्तव्य है। 

ऐसे में लोगों में आपसी समरसता तभी बढ़ेगी जब आचार्य बहने घर घर जाकर  जाति पात भेदभाव किए बिना लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करें। तब जाकर हिंदू एकता का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने बताया कि एकल विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों को पढ़ाना है इस समय 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। जिसमें बच्चों को प्राथमिक शिक्षा चार शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा दी जाती है। उन्होंने आचार्य बहनों से बच्चों के बीच बीच में खेल प्रतियोगिता तथा  शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देने की अपील की। 

कार्यक्रम का संचालन मुंगरा बादशाहपुर के संच प्रमुख दयाराम पटेल ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र जी, सुजानगंज प्रमुख उमा जी, आचार्य सोना शर्मा, नीलम, सीमा, रुचि ,शालू, विद्या, साधुरी, सविता, देना, आरती, कोमल, अनिता, मीना, पूजा व दीपिका आदि आचार्य बहने उपस्थित रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने