जौनपुर। भाजपा कार्यालय का वर्चुअली उद्घाटन

जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक लंबे अरसे का इंतजार अब खत्म हो गया है। भाजपा कार्यालय का उद्घाटन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर से वर्चुअली किया। कार्यालय में लगे एलईडी पर वहां उपस्थित कार्यकर्ताओ ने उद्घाटन कार्यक्रम को देखा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने देश में 512 जिला कार्यालय बनाने का लक्ष्य तय किया है।  230 कार्यालय बन कर तैयार हो गए हैं और 150 कार्यालयों के निर्माण का कार्य चल रहा है। उत्तर प्रदेश में 72 कार्यालय खुलने थे, यहां पर 69 कार्यालय खुल गए हैं। इस मौके केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश मंत्री शंकर गिरी उपस्थित रहे। शहर से बाहर मछलीशहर रोड पर लखनऊ वारणसी बाईपास के पास यह बिल्डिंग बनकर तैयार हुई है अब यहीं से बीजेपी की रणनीति तैयार हुआ करेगी। तीन मंजिला बिल्डिंग में अब बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का नया ठिकाना होगा। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया।   जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश मिश्रा, रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, ब्लॉक प्रमुख गण संजय सिंह, बृजेश यादव, सुनील यादव, उमेश तिवारी, मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने