उतरौला(बलरामपुर) उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक समीउल्लाह खां का निधन रविवार की रात को हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
 पूर्व विधायक समीउल्लाह खां उतरौला विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे। उन्हें हत्या के मामले में जेल भी भेजा गया था। वह जेल में रहकर विधानसभा चुनाव जीते थे।  
पूर्व विधायक एक बार निर्दलीय व एक बार जनता दल से चुनाव लड़कर अपनी जीत दर्ज कराई थी। विगत दिनों से वह काफी बीमार थे और उनका इलाज मुंबई में चल रहा था। बीते दो दिन पहले मुंबई से उतरौला अपने घर ग्राम कपौव्वा शेरपुर  को आए थे। रविवार की रात में उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उनका निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने सपा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा के माध्यम से विधायक पुत्र मुजीबुल्ला खान से वार्ता करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और बाद में उनके गृह आकर संतावना देने की बात कही और बताया कि उनके हर दुख सुख में समाजवादी पार्टी उनके साथ है, इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, पूर्व विधायक धीरू सिंह, पूर्व विधायक अनवर महमूद खान, विधायक प्रतिनिधि देवानंद गुप्ता, समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान के पिता हाजी हसरूददीन खान, परवेज उमर खान,डॉ अहसान खान, ताहिर शाह, प्रधान संचित वर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ ने लगभग पांच बजे कपौवा शेरपुर के कब्रिस्तान में सुपुर्दे करते हुए शोक व्यक्त किया
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने