*आज दिनांक 1 मई 2022 को* राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा अयोध्या का द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेनीगंज अयोध्या में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि अमरजीत मिश्रा व अविनाश चंद्र श्रीवास्तव कार्यवाहक महामंत्री उद्यान विभाग एवं ओ०पी०सिंह प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई चारबाग लखनऊ, महेश चंद तिवारी संरक्षक, जनपद शाखा अयोध्या के निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मंडल अध्यक्ष दयाशंकर वर्मा एवं चंद्र भूषण पांडे की उपस्थिति में निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ,कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमला प्रसाद यादव ,महामंत्री नरेश कुमार शुक्ला ,संप्रेक्षक संजय पासवान निर्विरोध निर्वाचित किए गए ।इस अवसर पर राजकुमार पांडेय प्रांतीय अध्यक्ष सिंचाई कर्मचारी संघ, डेनियल भारती ,चुन्नी लाल वर्मा ,मोहम्मद नसीम खान अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ,अवधेश मिश्रा बोरिंग टेक्निशियन संघ,देवेंद्र सहाय विकास भवन, उदय सिंह यादव मंडल अध्यक्ष अमीन संघ, सुशांत यादव शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ,विनय कटियार एवं प्रदीप कुमार श्रम विभाग कर्मचारी संघ, भरत लाल अधीनस्थ उद्यान कर्मचारी संघ ,अरविंद सिंह कृषि सेवा संघ हरिश्चंद्र सिंह गुड्डू, प्रशांत कुमार वर्मा, अनिल कुमार कोषागार कर्मचारी संघ ,दिलीप कुमार श्रीवास्तव गन्ना पर्यवेक्षक,श्यामकृष्ण संग्रह अनुसेवक संघ, राम कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ शीतला प्रसाद वर्मा,विक्रम सिंह,रंजीत सोनकर,  डॉक्टर संजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ,मनोज त्यागी सिंचाई संघ दिलीप कुमार सिंह ,पवन कुमार पांडे ,पंकज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने