*गन्ना सर्वे करने गए दो मिल कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा*


🖌️🖌️🖌️


अयोध्या- पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कैल गांव में गन्ना सर्वे करने गए मिल के दो कर्मचारियों को दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।

गन्ना महाप्रबंधक शिव गोविंद सिंह के तहरीर पर शुभम सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राणघातक हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। केएम शुगर मिल मसौधा में शुभम सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी देवरा र्को रौनाही गन्ना सर्वेयर हैं। वह मशीन लेकर जाता था लेकिन सर्वे नहीं करता था। मिल के कर्मचारी हनुमान यादव और गन्ना विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने उसे मशीन ले लिया और दूसरे को सर्वे करने के लिए दे दिया। दूसरे कर्मचारी मसौधा क्षेत्र के कैलपारा गांव में गन्ना सर्वे करने गए थे। इस बीच शुभम सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा और लाठी-डंडा लेकर दोनों कर्मचारियों मारा-पीटा। जिससे हनुमान यादव और जितेंद्र सिंह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। महाप्रबंधक गन्ना शिव गोविंद सिंह निवासी केएम शुगर मिल की तहरीर पर पुलिस ने शुभम सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी देवरा कोट थाना रौनाही सहित पांच अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने