अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों के लिए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शुक्रवार को जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक कर कार्यक्रमों की रूप रेखा तय किया।
             भाजपा जिला पदाधिकारियों,जिला पंचायत अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष,कार्यक्रम प्रमुखों की बैठक में भाजपा जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का वृत लेते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में केंद्र सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार हेतु जनपद में भेजे गए कार्यक्रमों को विधिवत संचालन हो इसके लिए अभियानों के जिला प्रमुखों को विधान सभाओं में मंडलों की होने वाले बैठकों में भाग ले कर अपने कार्यक्रम से संबंधित विषय पर बात कर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना चाहिए।उन्होंने प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए कार्यक्रमों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचना और लाभार्थियों का सम्मान करने का कार्यक्रम प्रमुख है।
          बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी योजना रचना बनाकर संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य करें।उन्होंने मोदी सरकार के 8 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीब,शोषित,वंचित,अनुसूचित जाति,जन जाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित हैं।मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं।इन वर्षों में जहां एक ओर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश की विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन के 8 वर्ष पूरे होने पर 1 जून से 15 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
         बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश गुप्त,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,डाक्टर संतोष कुमार सिंह,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,सुरेश गुप्ता,अरविंद सिंह डिंपू,मनीष मिश्र, डाक्टर शिव पूजन वर्मा, प्रत्यूष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने