उतरौला(बलरामपुर)

उतरौला डुमरियागंज मुख्य मार्ग स्थित ग्राम चिचुहड़ी सहांगिया में मंगलवार को गंगाराम के छप्पर के होटल में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग से होटल व होटल से सटे उन्हीं के पान की ढाबली में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। 
गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम चिचुहड़ी सहांगिया निवासी गंगा राम का उतरौला डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर छप्पर का होटल है। 
सुबह  होटल खोलने के बाद जब वहां चाय नाश्ता बनाने का काम शुरू किया गया तो सिलेंडर की पाइप लीक होने के कारण उसने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और बेकाबू हो गई। जिसे देख कर होटल स्वामी व आसपास के दुकानदार सिलेंडर में विस्फोट के डर से दुकानों को छोड़कर भागने लगे। जिदके बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। सिलेंडर फटने के डर से सड़क के दोनों तरफ राहगीरों को रोक कर रखा गया। आग की लपटों के बीच यकायक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने की आवाज से आसपास के लोग दहल उठे। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। काफी देर तक फायर ब्रिगेड की दमकल ना पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन जब तक आग से होटल व पान की ढाबली में रखी खाद्य वस्तुओं के अलावा फर्नीचर आदि हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
 आग बुझने के बाद दमकल पहुंचने पर लोगों में काफी आक्रोश भी देखा गया। गनीमत यह रही कि आसपास के खेतों में लगी लाही,व सरसों की फसल को फसल को कुछ दिन पहले ही काट लिया गया था। खेत खाली पड़े थे। अन्यथा आग खेतों से होता हुआ घनी आबादी तक पहुंच बड़े हादसे का कारण भी बन सकती थी।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने