मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा ने फल वितरण एवं वृक्षारोपण किया





पन्ना -भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश शिवहरे ने बताया कि"जनता ही जनार्दन "को लक्ष्य मानकर राजनीति को जन सेवा का माध्यम  बनाने वाले प्रदेश के ऊर्जावान जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 63वा।जन्मदिन आज भारतीय जनता पार्टी पन्ना द्वारा मनाया गया

 प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी का जन्मदिन भाजपा पन्ना के सभी मंडलों में सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी पन्ना और प्रदेश शासन के मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा  स्थानीय नजर बाग ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया। और इन पेड़ों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया ,तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं और मंत्री जी ने जिला अस्पताल पहुंचकर फल वितरण किया, इस मौके पर श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिवराज सिंह चौहान का जन्म सीहोर जिले के नर्मदा तट पर बसे गांव जे त में 5 मार्च 1959 को हुआ, इनके पिता का नाम श्री प्रेम सिंह वह माता का नाम सुंदर बाई है 

किरार समाज से ताल्लुक रखने वाले शिवराज सिंह को पाव-पाव वाले भैया और बच्चों के मामा के नाम से जाना जाता है आपके सक्षम नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से विकास पथ पर बढ़ते हुए आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य की दिशा में अग्रसर हैं श्री सिंह ने कहा कि निश्चित हि श्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व पाकर आज मध्य प्रदेश गरीब बीमारू राज्य से विकासशील राज्य की श्रेणी में आ गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव, महामंत्री विवेक मिश्रा के साथ सभी मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी शामिल थे।

दुर्गेश शिवहरे

जिला मीडिया प्रभारी भा ज पा

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने