न्यूज रणजीत जीनगर
पिंडवाड़ा:- निकतवर्ती ग्राम पंचायत कोजरा में स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक कोजरा का वार्षिकोत्सव 2022 " संघर्ष" कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एकल विद्यालय अभियान के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जगदीश कुमार रावल, वरजु देवी देवासी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ सचिव श्री मूलसिंह भाटी, पूर्व चैयरमेन कृषि उपज मण्डी आबूरोड श्री ईश्वर सिंह दहिया सेवानिवृत्त  प्रधानाचार्या नारायण लाल पुरोहित अजीत प्रेमजी फाउण्डेशन के ब्लॉक कार्डिनेटर विक्रम सिंह चारण CMF ब्लॉक एंकर संदीप सिंह उपसरपंच जितेन्द्र प्रजापत स्काउट रोवर ट्रेनर हडमत सिंह का आतिथ्य रहा। विद्यालय के भैया बहिनों ने सांझी संस्कृति, देशभक्त व अध्यात्म से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में गांव के भामाशाहों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जगदीश रावल ने विद्यालय परिवार उपलब्धियों हेतु शुभकामनाएँ की और विद्यालय प्रगति की सराहना की। स्थानीय संघ सचिव श्री मूलसिंह भाटी ने विद्यालय की स्काउटिंग क्षेत्र में प्रयासों की सराहना की और राष्ट्रीय जम्बूरी 2023 कार्यक्रम के लिए नामांकित करने की घोषणा की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक  जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विद्यालय परिवार, अभिभावकों, सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम देखने के लिए ग्रामीणों की भारी संख्या मौजूद रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने