बलरामपुर//मंडल की सबसे चर्चित सीट मानी जा रही तुलसीपुर विधानसभा के लिए चुनावी तापमान काफी बढ़ गया है आज रविवार को शाम 4 बजे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के तुलसीपुर रोड शो कार्यक्रम आयोजित है।इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं।
  तुलसीपुर के नवानगर से जिला पंचायत सदस्य अरुणिमा सिंह और उनकी देवरानी पल्लवी सिंह ने तुलसीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दीपांकर सिंह को जिताने के लिए पूरी तरह से मोर्चा सम्हाल लिया है। 
तुलसीपुर से कांग्रेस से दीपांकर सिंह,भाजपा के कैलाश नाथ शुक्ल, सपा से अब्दुल मशहूद खां ,बसपा से भुवन प्रताप सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी जेबा रिजवान के मध्य मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
अपनी नैया पार करने के लिए प्रत्याशी जी जान से जुड़े हुए हैं उनके समर्थक अपने नेता को जिताने के लिए जी जान से जुड़े हुए हैं।
अजय सिंह
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने