हिन्दीसंवाद के लिए असगर अली की रिपोर्ट

उतरौला (बलरामपुर)

सपा जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा के अध्यक्षता में शुक्रवार को उतरौला में डॉक्टर एहसान के कार्यालय पर सपा के सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित समाजवादी युवजन सभा की  प्रदेश सचिव सुश्री सुशीला गौतम ने फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उतरौला विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी हसीब खान को जिताने में जुट जाएं। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनता से मिले। सपा की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों जन कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों से अवगत कराएं। सपा द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र में किए गए वादों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं।
उतरौला विधानसभा के आवेदक सपा नेता डॉक्टर एहसान खान ने फ्रंटल संगठन के सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए क्षेत्र में  चुनाव प्रचार करें।
जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने फ्रटंल संगठन के पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव में बहुत कम समय बचा है। सभी पदाधिकारी उतरौला विधानसभा के प्रत्याशी हसीब खान बन कर मेहनत करें। सरकार बनाने के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।
गठबंधन प्रत्याशी हसीब खान ने कहा कि कुछ बाहरी लोग उतरौला के लोगों को डरा धमका कर वोट लेना चाहते हैं। वह कान खोल कर सुन ले कि सपा की सरकार बनने जा रही है। ऐसे लोगों को 5 साल काटना मुश्किल हो जाएगा। 5 साल काटना 50 सालों के बराबर बना दूंगा।
बैठक में अब्दुल हसीब खान,शकील शाह,निसार शाह, सईद सिद्दीकी, दुर्गेश कुमार, उमर खान, अल्ताफ अहमद समेत दर्जनों सपा फ्रटंल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने