बलरामपुर//बलरामपुर के बड़े परेड ग्राउंड में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए बलरामपुर विधानसभा के चारों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की, अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा की सरकार आने पर किसानों की उपज का भुगतान मात्र 15 दिन में किया जाएगा। 
छुट्टा जानवरों का बेहतर प्रबंध किया जाएगा। जो हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं इस समय उनके घर से खुद धुआं निकल रहा है
डबल इंजन सरकार की इस चुनाव में जनता पटरी ही उखाड़ देगी, बाढ़ से ज्यादा लोग छुट्टा सांड़ से परेशान है। प्रदेश में बसपा व कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। भाजपा से ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी ही नहीं है, जितने बड़े नेता है उतनी बड़ी झूठ बोलते हैं, अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने केवल समाज में नफरत पैदा करने का काम किया। नोटबंदी के बाद न तो कालाधन आया और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ। डीएपी का दाम वही है लेकिन बोरी से पांच किलोग्राम खाद गायब कर दी गई। सपा की सरकार आने पर किसानों की उपज का भुगतान मात्र 15 दिन में किया जाएगा।
 छुट्टा जानवरों का बेहतर प्रबंध किया जाएगा। जो हमारी गर्मी निकालने की बात कर रहे हैं इस समय उनके घर से खुद धुआं निकल रहा है। शिक्षामित्रों को भाजपा सरकार ने धोखा दिया। मेरी सरकार बनी तो शिक्षामित्रों अनुदेशकों को समायोजित किया जाएगा। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार बनी तो 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में रोजगार दिया जाएगा। एंबुलेंस की संख्या दोगुनी की जाएगी।
डायल-112 की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। जो लोग कानून व्यवस्था की बात करते हैं उनके ही राज में सबसे ज्यादा मौतें पुलिस हिरासत में हुई हैं।बहन-बेटियों की आबरू रोज नीलाम हो रही है। कोरोना काल के दौरान बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। संविदा व आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करेंगे। लोगों को अब सरकारी नौकरी दी जाएगी। बिजली की बढ़ी दरों से परेशान लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी। प्रदेश में भाजपा ने एक भी बिजली घर नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। अस्पतालों में गरीबों का इलाज और सारी जांचे मुफ्त में होगी। सिर्फ बाबा ही ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में अपने ऊपर दर्ज मुकदमें वापस लिए। आप लोग सपा की सरकार बनावाइए हम कोड़री घाट की तरह मथुरा बाजार घाट पर पुल बनाएंगे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान बसपा और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किए। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले की चारो विधानसभा सीटों बलरामपुर सदर से जगराम पासवान, तुलसीपुर से मसहूद खान गैसड़ी से डॉ एसपी यादव  और उतरौला से गठबंधन प्रत्याशी हसीब खान के लिए वोट मांगा। मंच का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजीज खान ने किया।
बड़े घटनाक्रम में पूर्व सांसद व कांग्रेस के बड़े नेता विनय कुमार पांडेय ने पार्टी छोड़कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहणा की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
  इस  अवसर पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर,  जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव डॉ भानु त्रिपाठी, पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी , पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल, डॉ एहसान खान सहित बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिन्दीसंवाद न्यूज़

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने