प्रदेश में अब तक 44.46 लाख मीट्रिक टन की गयी धान की खरीद
677224 किसानों को किया गया लाभान्वित

लखनऊ:  06 जनवरी, 2022

      उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से किसानों से सीधे धान की खरीद करते हुए खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में अब तक विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 4446001.40 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया है।
     खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 62107.23 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 677224 किसान लाभान्वित हुए हैं और करीब 6634.499 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। खरीद लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 64 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने