पन्ना सलेहा पुलिस ने 01 साल से फरार इनामी वारंटी को किया गिरफ्तार
Panna Kailash Pandey
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन में पन्ना जिले में स्थाई वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 जनवरी 2022 को एसडीओपी गुनौर श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में माननीय न्यायालय पन्ना से प्राप्त स्थाई वारंट प्रकरण क्रमांक 188/2020 का 1 वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष पेश किया गया स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रविंद्र पांडे ,बुद्ध सिंह,आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा, अमित बागरी, भूपेंद्र त्रिपाठी, सुजीत,मृगेंद्र सिंह,सुशील ,महिला आरक्षक नीतू ,सैनिक राम सजीवन बागरी का विशेष योगदान रहा है उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know