प्रदेश सरकार आधुनिक तकनीक एवं प्लेटफार्म का उपयोग कर युवाओं को रोजगार देने का कर रही प्रयास

प्रदेश के हुनरमंद एवं कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवामित्र पोर्टल ेमूंउपजतंण्नचण्हवअण्पद का शुभारम्भ

पोर्टल पर सेवाप्रदाता द्वारा कुशल कामगारों के माध्यम से आम लोगों को प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटिशियन, क्लीनिंग, पेस्ट कन्ट्रोल जैसी सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कौशल प्राप्त युवाओं को घर के आस-पास ही रोजगार प्राप्त होगा तथा आम नगारिकों को उचित दर पर सेवाएं मिलेंगी

पोर्टल के संचालन हेतु एक उत्कृष्ट डिजिटल प्लेटफार्म के साथ कॉल सेन्टर 155330 भी संचालित

लखनऊः दिनांक: 03 दिसम्बर, 2021

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आधुनिक तकनीक एवं प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के हुनरमंद एवं कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र पोर्टल ेमूंउपजतंण्नचण्हवअण्पद तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से कौशल प्राप्त युवकों द्वारा सेवामित्र के रूप में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाता द्वारा कुशल कामगारों के माध्यम से प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटिशियन, क्लीनिंग, पेस्ट कन्ट्रोल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी।
श्रम मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में सेवामित्र पोर्टल/ऐप का शुभारम्भ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कौशल प्राप्त युवाओं को उनके घर के आस-पास ही रोजगार प्राप्त होगा तथा आम नगारिकों को उचित दर पर घर पर ही सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के संचालन हेतु एक उत्कृष्ट डिजिटल प्लेटफार्म के साथ कॉल सेन्टर भी विकसित किया गया है। जिसके नम्बर 155330 पर कॉल कर लोग अपनी सेवा सम्बंधी अनुरोध पंजीकृत करा सकेंगे। इसके पश्चात सेवा प्रदाता एजेन्सी/फर्म कौशल प्राप्त युवाओं के माध्यम से सेवा अनुरोधों के अनुरूप सेवा प्रदान की जायेगी। इसी प्रकार सेवामित्र पोर्टल पर प्राजेक्ट वर्क की भी व्यवस्था की गयी है।
श्रम मंत्री ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में इस प्रकार की सेवा की शुरूआत हो चुकी है। जिससे कि उनके यहां के कुशल कामगार जो बाहर काम के लिए जाते थे अब उन्हें इसके माध्यम से घर में ही काम मिलेगा। उन्होंने बताया कि सेवा मित्र पोर्टल पर इस समय आरओ केयर इण्डिया, पाथ काइन्ड डाइगनोस्टिक प्रा0लि0, होमट्रीटमेंट जैसे 78 सेवाप्रदाता तथा 774 सेवामित्र पंजीकृत हैं। जिसके माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों में 3518 सेवाएं उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करा रही है।
निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन श्री हरिकेश चौरसिया ने इस अवसर पर कहा कि विभाग द्वारा तैयार किये गये सेवामित्र पोर्टल से आम लोगों को घरेलू सेवाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। साथ ही कुशल कामगारों को रोजगार भी नहीं ढूढ़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं के अनुरूप उचित दर पर उनके घर में ही सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल को तैयार किया गया है। साथ ही अप्रमाणित कुशल कामगारों का पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम (आरपीएल) के माध्यम से प्रमाणन की भी व्यवस्था की जायेगी।
कार्यक्रम में विशेष सचिव श्रम एवं सेवायोजन, उप निदेशक सेवायोजन श्री पी0के0 पुंडीर के साथ सेवा प्रदाता कम्पनियों के प्रतिनिधि, सेवामित्र तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने