*घर में घुसकर महिला से छेडछाड करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच सुजाता सिंह द्वारा महिला सम्बन्धित घटित अपराधों के सम्बन्ध में दिये गये कडे़ दिशा निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुँवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय द्वारा गठित टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 304/2021 धारा 452/354 भादवि0 से सम्बन्धित घर में घुसकर छेड़छाड़ के वांछित आरोपी अभियुक्त सोहेल अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी अहमदशाहनगर जरवल कस्बा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच की गिरफ्तारी के क्रम में मंगलवार दिनांक 19.10.2021 को जरवलरोड तिराहे के पास से समय करीब 11.15 बजे हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक उदित कुमार वर्मा, आरक्षी अमित मिश्रा शामिल रहे।


हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने