*शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद मिलाद उल नवी*




,बहराइच
  तहसील मोतीपुर अंतर्गत क्षेत्र सुजौली , चफरिया , बरखड़िया , चहलवा आदि जगहों पर लोगो ने  बाजारों से लोगों ने  झंडे खरीदकर अपने मकान, दुकान प्रतिष्ठानों पर लगाये।  इधर पर्व को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न किया गया। सुजौली प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह के  के नेतृत्व में नमाज के वक्त मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। जिसके कारण किसी भी प्रकार से शांति भंग नही हुई। और कुशलतापूर्वक ईद मिलाद उल नवी का त्योहार मनाया गया
जिला प्रशासन द्वारा इस बार 12 रबी उल अव्वल के पर्व पर जुलूस ए मोहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में इस बार जुलूस नहीं निकाला जा सका। सभी क्षेत्रवासी कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुये पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। जिसमे मस्जिद को हल्का - फुल्का सजाया गया और नमाज अदा की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुजौली सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय कांत द्विवेदी ,कांस्टेबल रमेश यादव ,विनोद यादव,राजकुमार यादव,चंदन,सुभाष यादव मौजूद रहे।



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने