कोविड-19 की आरटीपीसीआर जॉच हेतु प्रदेश के 21 जनपदों में बी0एस0एल0-2 स्तर की प्रयोगशाला स्थापित किये जाने हेतु 175.93 लाख रू0 जारी

लखनऊः दिनांकः 30 अक्टूबर, 2021
 
      उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला पुरूष/महिला चिकित्सालयों में सुधार-विस्तार एवं नवीनकरण योजना के अन्तर्गत कोविड-19 की आरटीपीसीआर जॉच हेतु प्रदेश के 21 जनपदों में बी0एस0एल0-2 स्तर की प्रयोगशाला स्थापित किये जाने के लिये सिविल कार्य कराये जाने हेतु रू0 175.93 लाख (एक करोड़ पचहत्तर लाख तिरानवे हजार रूपये) अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।
      जारी आदेश में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रायोजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही कार्य कराया जाये। कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी अधीक्षण अभियन्ता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें की होगी। यह वित्तीय स्वीकृति जिस कार्य/मद हेतु की जा रही है, उसका उपयोग नियमानुसार उसी कार्य/मद हेतु किया जाये तथा प्रस्तावित कार्यों की द्विरावृत्ति न हो।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने