अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर समाज हर,हर वर्ग और हर समुदाय के सुख सुविधा और संपन्नता का ध्यान रख कर सरकारी योजनाओं को लागू कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।जिसके कारण देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
       उक्त विचार पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जारी बयान में व्यक्त किया है। 
     श्री वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले डिजिटल इंडिया योजना के अंतर्गत 7.86 करोड़ उपभोक्ता पंजीकृत हैं।1.75 लाख करोड़ ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन से जोड़ा गया है।देश भर में 55 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कार्यरत हैं।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने 8 हजार 2 सौ एक जन औषधि केंद्रों को क्रियाशील कर 14 सौ इक्यावन दवाइयों को साधारण दर पर तथा 240 सर्जिकल उपकरणों को 50% से 90% तक कम दर पर उपलब्ध कराकर गरीब और साधारण परिवारों के लिए सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया है।श्री वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक बहुत से गरीब परिवारों के पास अपना निजी पक्का मकान नहीं था।भाजपा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने वर्षों से छप्पर में जीवन यापन करने वाले परिवारों को पक्के मकान का मालिक बनाकर उनके वर्षों के सपने को साकार किया है।उन्होने कहा है कि अभी तक प्रधान मंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 1.13 करोड़ लोगों के आवासों की स्वीकृत किया है।जिनमें 50.21लाख आवासों का निर्माण हो चुका है। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने