भेलूपुर थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम कॉलोनी निवासी डॉ. पराग वाजपेयी (53 वर्ष ) ने बीती रात खुद को गोली मार कर कर खुदकुशी कर ली। घटना से डॉक्टर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्नी से शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद डॉक्टर पराग ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।

उन्होंने बीती रात लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली दाग ली। आनफानन परिजन अस्पताल लेकर भागे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  कैवल्यधाम कॉलोनी में जनरल फिजिशियन डॉ. पराग बाजपेयी का मकान है और वह वैभव हॉस्पिटल के निदेशक थे। उनकी पत्नी डॉ. वाणी बाजपेयी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर दंपति के दो बेटे हैं। डॉ. पराग के शराब पीने को लेकर उनकी पत्नी से अक्सर विवाद होता था।

भेलूपुर थाने की पुलिस के अनुसार, रविवार रात सूचना मिली कि डॉ. पराग ने खुद को बाथरूम में बंद कर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे भाग कर बाथरूम पहुंचे तो डॉ. पराग खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट चुकी है। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. पराग ने खुद को गोली मारी है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने